11 फ़रवरी 2017 - 17:05
इराक़, मूसेल में आतंकी विस्फ़ोट में 5 की मौत, 19 घायल।

संदिग्ध दाइश आतंकी ने शुक्रवार को पूर्वी मूसेल में लंच के बाद एक रेस्टोरेंट में विस्फोट कर दिया जिसमे कमसे कम १५ लोग घायल हो गए तथा ५ के मारे जाने की खबर है।

संदिग्ध दाइश आतंकी ने शुक्रवार को पूर्वी मूसेल में लंच के बाद एक रेस्टोरेंट में विस्फोट कर दिया जिसमे कमसे कम १५ लोग घायल हो गए तथा ५ के मारे जाने की खबर है।
दूसरा हमला अलनूर क्षेत्र में एक आर्मी कैंप के सामने कार बम धमाके के रूप में हुआ जिसमे एक फौजी मारा गया तथा ४ अन्य घायल हो गए। यह दोनों क्षेत्र हाल ही में फ़ौज ने आज़ाद कराये हैं।
रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को हुए यह हमले दाइश की आतंकवादी हमलों की दूसरी लहर है। इससे पहले २२ दिसम्बर में ३ कार बम धमाकों में कम से कम ३० लोगों की मौत तथा ६० लोग घायल हो गए थे मरने वालो में अधिकतर बच्चे और महिलाएं थी।
ज्ञात रहे कि मूसेल २०१४ से ही आतंकी गुट दाइश के क़ब्ज़े में है हाल ही में इराकी संयुक्त बलों ने मूसेल की आज़ादी का अभियान शुरू किया है।